इस इलाके के लोगों ने उठाई आवारा पशुओं के आतंक से निजात की मांग, प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। गौलापार और चोरगलिया इलाके में दिन दिनों आवारा पशुओं ने आतंक मचा हुआ है। यह जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनसे आजिज क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को जनप्रतिनिधियों के साथ एसडीएम कोर्ट परिसर में प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

आवारा पशुओं के आतंक से निजात की मांग को लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। उनका कहना था कि गौलापार व चोरगलिया क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। सडक़ों पर इनका जमावड़ा लगने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

इसके अलावा किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने शहर की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों से भी आवारा पशुओं को पकड़ गौशाला भेजने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व बीडीसी अर्जुन बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, मनोज रावत, सुरेश चंद्र सांगुड़ी, महिपाल रेक्वाल आदि शामिल थे।

Ad_RCHMCT