नाबालिक को बैराज में ले जाकर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने युवक धरा

ख़बर शेयर करें -

दुष्कर्म को लेकर बड़ी खबर योग नगरी ऋषिकेश से सामने आ रही है यहां पर नाबालिक को बैराज में ले जाकर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 मई को अंशु (काल्पनिक नाम) के द्वारा ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर देते हुए शिकायत करी कि उसकी पुत्री उम्र 14 वर्ष के साथ पड़ोस में रहने वाले सुमित पुत्र स्वर्गीय खेमसिंह निवासी 104 बैराज कॉलोनी पशुलोक ऋषिकेश के द्वारा बहला फुसला कर ले जाने के बाद जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया।

जिस पर महिला उपनिरीक्षक मीनू यादव कांस्टेबल बृजेश कुमार तथा संदीप राठी ने आरोपी के ठिकानों पर दबिश देते हुए मुखबिर की सूचना के बाद 31 मई को बीरपुर खुर्द तिराहे के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए युवक को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

Ad_RCHMCT