रामनगर झूला पुल के पास कोसी नदी में नहा रहे युवक की डूबने से मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalरामनगर-अपने दोस्तों के साथ कोसी नदी में नहाने आए एक युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तथा अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 5 वर्ष पूरे: ऋषिकेश में राज्यपाल और सीएम ने किया 'सेवा पखवाड़े' का शंखनाद; देहरादून को ₹219 करोड़ की 51 योजनाओं की सौगात

मिली जानकारी के मुताबिक जिशान खान (17 वर्ष) पुत्र नजरे आलम निवासी टांडा मल्लू चिल्किया अपने दोस्तो के साथ रामनगर घूमने आया था। यहां से सभी लड़के गर्जिया स्थित कोसी नदी पर बने झूला पुल की ओर चले गए। लगभग 100 मीटर एक गहरे पानी के कुंड में यह युवक नहाने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking news रामनगर रिसॉर्ट में बड़ा सेक्स रैकेट ध्वस्त: SSP मंजुनाथ टीसी के एक्शन से मचा हड़कंप, 52 गिरफ्तार और 10 युवतियां रेस्क्यू

नहाने के दौरान ही जिशान पानी के भंवर में फंसकर डूबने लगा। साथ के युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। युवक के डूबने की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। हादसे की खबर मिलने के कुछ ही देर में पुलिस तथा अग्निशमन विभाग के साथ ही युवक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा मेला, मुख्य सचिव ने दिए सुरक्षा, बिजली-पानी और मोबाइल शौचालयों के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। मौके पर ही शव के पंचनामे की कार्यवाही कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT