रामनगर-विधिवत पूजा अर्चना के बाद रामलीला का हुआ शुभारंभ,हुआ नारद मोह की लीला का सुन्दर मंचन

ख़बर शेयर करें -

रामनगर नगर की मुख्य पायते वाली रामलीला का सोमवार की देर रात विधिवत पूजा अर्चना के बाद हुआ शुभारम्भ। इस वर्ष दशहरा पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जायेगा तथा रावण के पुतले का दहन हाईकोर्ट की अनुमति मिलने के बाद एम0 पी0 इंटर कॉलेज क्रीडा मैदान में किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल


पहले दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगमंच पर नारद मोह की लीला का सुन्दर मंचन किया गया। रामलीला का शुभारम्भ पीरूमदारा पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील धानिक ने करते हुए रामलीला कमेटी के कार्याे की प्रशंसा करते हुए आराजक तत्वो के खिलाफ कार्यवाही एवं महिला सुरक्षा को लेकर हर सम्भव सहयोग करने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

आपको बता दे कि श्री रामलीला अभिनय कमेटी पायते वाली रामलीला कोसी रोड के तत्वाधान में इस वर्ष की रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा महानिर्देशक राजीव अग्रवाल ’’मोनू’’ एवं निर्देशक शिवि अग्रवाल के निर्देशन में किया जा रहा है।

सोमवार की रात कलाकारों द्वारा की गई नारद मोह की लीला की मौजूद दर्शको ने जमकर प्रशंसा करते हुए कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल गूजर, संरक्षक अमित गोयल, मंत्री प्रदीप कपूर, उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, राजेन्द्र मित्तल, अरूण कुमार अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अंकुर गोयल सहित कई लोग मौजूद रहें।

Ad_RCHMCT