रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग) गजब की चोरी,यहाँ चोर नई साइकिल की जगह छोड़ गया पुरानी साइकिल

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-शहर के लखनपुर शांतिकुंज से एक साइकिल चोरी का मामला सामने आया है, जहाँ चोर नई साइकिल तो ले गया, लेकिन उसके बदले पुरानी साइकिल छोड़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

लखनपुर शांतिकुंज निवासी शिक्षक हेमचंद्र पांडे जो की शहर के MPIC में शिक्षक हैं लखनपुर के शाँति कुंज निवास करते हैं, घटना के अनुसार कल रात कोई चोर उनके घर की ग्रिल के भीतर ख़डी बच्चों की साईकिल चोरी करके ले गया जिसकी सूचना कोतवाली में दर्ज करा दी गयी है, लेकिन यहाँ हैरानी इस बात की है कि चोर बदले में घर के बाहर एक पुरानी साईकिल छोड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

उन्होंने अपने फेसबुक मे यह घटना को लिखा है।

Ad_RCHMCT