रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग) लोगों की जान से खेलने वाले झोलाछाप डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,गलत इलाज देकर कर रहा था लूट खसोट

ख़बर शेयर करें -

लोगों की जान से खेलने वाला झोलाछाप डॉक्टर नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में, गलत इलाज देकर कर रहा था लूट खसोट

रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र में गलत उपचार से एक किशोरी की हुई असमय मौत के जिम्मेदार आरोपी झोलाछाप बंगाली डॉक्टर को पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 304 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश

बीते शनिवार को पीरुमदारा में आरोपी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक किशोरी की मौत को गई। प्रकरण पर गंभीरता से कार्य कर पीरुमदारा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश जोशी द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर मौत की शिकार हुई किशोरी के परिजनों को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

उत्तेजित भीड़ को कानून अपने हाथ में न लेकर सहयोग करने की भी गुहार लगाई। भीड़ को शांत करने के लिए राजेश जोशी ने तुरंत आरोपी के क्लीनिक में ताला डालकर झोलाछाप हरिशंकर सरकार को पकड़ने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  सालम क्रांति दिवस: राइंका ढेला में याद किए गए 1942 के वीर संग्रामी

बंगाल भागने की फिराक में तैयार झोलाछाप, घटना के तुरंत बाद पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी हरि शंकर सरकार नाम का बंगाली डॉक्टर आखिर पुलिस के हत्थे चढ ही गया । नैनीताल पुलिस ने आरोपी को बीती रात गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Ad_RCHMCT