रामनगर-(BREAKING) नागालैंड की युवती द्वारा फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-(BREAKING) नागालैंड की युवती द्वारा फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त।।

रामनगर-आज शुक्रवार को थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुयी कि कंचन पुर छोई में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

उक्त सूचना पर थाना हाजा से उ0नि0 बी सी मासीवाल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तो भगीरथ जोशी निवासी कंचनपुर छोई रामनगर के मकान में किराये पर रहने वाली युवती तोगंचिंग सांगला पुत्री चुमकुम चैंग निवासी तकन्यु टयूनसिंग नागालैण्ड उम्र 20 वर्ष ने कमरे में लगे पानी के पाइप में दुपट्टा डालकर फासी लगा ली।

जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्काल सरकारी अस्पताल रामनगर लाया गया जहां डाक्टरों ने उक्त को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

मृतका के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है । जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मृतका तोगंचिंग सांगला अपने 02 अन्य साथियों सुचिला पुत्री रांगचुमों निवासी तुगसांग नागालैण्ड तथा कन्दांग पुत्री सोबूक निवासी उपरोक्त के साथ स्पा ट्रैनिंग के लिए दिनांक 05.06.22 को रामनगर आयी थी।

जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मृतका की अपने मित्र ओमदोंग के साथ झगड़ा हो गया था जिससे वह मानसिक रुप से परेशान थी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

बाकी पुलिस ने बताया कि पुलिस मृतका के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है और पुलिस जांच मे जुटी है।

Ad_RCHMCT