रामनगर-(BREAKING) यहाँ रास्ते पर भरे गहरे पानी में 1 व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-विकास खण्ड के ग्राम मालधन चौड क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
वहीं घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मालधन चौड तुमडिया डाम से भोगपुर जाने वाले रास्ते पर भरे गहरे पानी में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ-बद्रीनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार: मुख्य सचिव ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, कूड़ा प्रबंधन के लिए बनेगा 'एकीकृत प्लान'

मौके पर उक्त व्यक्ति की शिनाख्त जीत सिंह पुत्र ततार सिंह निवासी तुमडियाडाम -2 रामनगर उम्र 47 वर्ष के रुप में हुयी। निवासी 48 वर्षीय जीत सिंह शनिवार की रात अपने घर से अपने खेत के लिए कह कर गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ का विस्तार: सेला में 702वीं दुग्ध समिति का शुभारंभ, 1.55 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य

लेकिन पूरी रात घर वापस नहीं आया रविवार की सुबह परिजनों ने इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता को दी जिसके बाद पुलिस ने इसकी परिजनों के साथ खोजबीन शुरू की।

मामले में चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि जीत सिंह का शव गांव से भोगपुर को जाने वाले पुराने रास्ते में बरामद हुआ जिसकी शिनाख्त के परिजनों द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बैंकों को सीएम धामी की दो टूक: सिर्फ 'तकनीकी कमी' बताकर खारिज न करें लोन; सीडी रेशियो सुधारने के लिए जिलों में लगेंगे विशेष कैंप

वही मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Ad_RCHMCT