रामनगर-यहाँ युवक को अवैध तमंचा रखना पड़ा भारी,धोखे से खुद के ही पैर में चली गोली,हुआ गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-यहाँ युवक को अवैध तमंचा रखना पड़ा भारी, धोखे से खुद के ही पैर में चली गोली,हुआ गिरफ्तार।।

युवक के अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद हुआ घटनाक्रम का खुलासा      
                
थाना रामनगर पर एक व्यक्ति के गोली लगने से घायल होने की सूचना पर जांच हेतु उ0नि0 मनोज अधिकारी सीएचसी रामनगर पहुंचे जानकारी प्राप्त हुयी कि एक

व्यक्ति सौरभ पुत्र स्व0 राजू निवासी बाल्मिकी बस्ती खताड़ी रामनगर नैनीताल के पैर के पिछले हिस्से में गोली लगी थी जिसे उपचार हेतु बृजेश हास्पिटल रामनगर भेजा गया, जहां उक्त व्यक्ति के उपचाराधीन होने के कारण अग्रिम कार्यवाही नहीं की जा सकी।

मंगलवार को उक्त व्यक्ति सौरभ के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर पूछताछ की गयी।तो बताया कि 02 माह पहले हमारा चन्दन सागर व पप्पी सागर आदि से लड़ाई झगड़ा हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार

जिसमें चन्दन सागर ने हमारे पक्ष के एक व्यक्ति को गोली मार दी थी तभी से यह लोग हमसे रंजीश रखते हैं। इसी कारण मै अपनी सुरक्षा के लिए एक तमन्चा हमेशा अपने पास रखता हूं।

विगत दिनांक 16.04.22 को भी मैने तमन्चा अपनी पैन्ट में पीछे की तरफ छुपा कर रखा था। परन्तु तमन्चे से अचानक फायर हो गया तथा गोली मेरे पैर में पीछे की तरफ लगी तथा पैर में ही फंस गयी।

उसके बाद मैने तमन्चा वहीं फैंक दिया तथा मै हास्पिटल चला गया।आज दिनांक 19.04.22 को अभियुक्त सौरभ उपरोक्त ने वह तमन्चा गुलरघट्टी क्षेत्र से पुलिस को बरामद कराया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 मनोज अधिकारी,कानि0हेमन्त सिंह,कानि0  संजय सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT