रामनगर-रक्षाबंधन के दिन अपने घर रामनगर आई दो सगी विवाहिता बहने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-रक्षाबंधन पर्व को लेकर 11 अगस्त को रामनगर रेलवे कॉलोनी में अपने घर आई दो सगी बहनें रक्षाबंधन पर्व के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई दोनों ही महिलाएं अपने मायके से ससुराल के लिए कह कर गई थी।

लेकिन दोनों ही बहनें ससुराल नहीं पहुंची है तथा एक महिला अपने साथ 8 साल की एक पुत्री व 6 साल के एक बेटे को भी साथ में ले गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन: 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजा विजन; 140 श्रेष्ठ विचारों पर सीएम धामी करेंगे सीधा संवाद

मामले में दोनों महिलाओं की कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है आपको बता दें कि रामनगर के रेलवे कॉलोनी में रहने वाली दया का विवाह देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम नरेंद्रपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश एवं उसकी बहन शालू का विवाह कुलवंत सिंह निवासी ग्राम सोदासपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के साथ हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल

यह दोनों महिलाएं रामनगर रक्षाबंधन का पर्व मनाने आई थी तथा उसी दिन अपने घर से ससुराल के लिए गई थी लेकिन वहां नहीं पहुंची दोनों ही महिलाओं के ससुराल पक्ष के लोगों ने गुरुवार को रामनगर कोतवाली पहुंचकर कोतवाल अरुण कुमार सैनी से वार्ता करते हुए उन्हें सकुशल बरामद करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

बताया जाता है कि शालू अपने दो बच्चों को भी साथ ले गई है मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि दोनों ही महिलाओं की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है तथा उनकी खोजबीन के लिए पुलिस टीमों को रवाना भी किया गया उन्होंने शीघ्र ही लापता महिलाओं व बच्चों को सकुशल बरामद करने की बात कही है।

Ad_RCHMCT