उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहाँ महसूस किये गये भूकंप के झटके,घरों से बाहर निकले लोग।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ देवभूमि के पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

शुक्रवार को उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से फिर धरती डोली। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किया गए। जिले के थल, तेजम, नाचनी, बंगापानी,अस्कोट में इस दौरान लोग आनन फानन अपने घरों से बाहर निकल आये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

हालांकि जान-माल को कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मैग्नीट्यूड मापी गई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र तेजम तहसील में पांच किमी की गहराई में था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

Ad_RCHMCT