रामनगर पुलिस की कार्रवाई: अवैध धारदार हथियार (चापड़) के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -


एसएसपी नैनीताल का “ऑपरेशन प्रहार”: के तहत अवैध चापड़ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त महेन्द्र कुमार S/O आनन्द प्रसाद R/O चन्द्रनगर न 1 मालधन चौड रामनगर जिला नैनीताल उम्र 35 वर्ष को एक अवैध लोहे का धारदार चापड़ के साथ मालधन तुमडिया डाम नं0 2 से गिरफ्तार किया गया जिस आधार पर थाना हाजा पर एफआईआर न-192/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया
पुलिस टीम – उ0नि0 मनोज अधिकारी
का0 अशोक कम्बोज
कानि0 गोविन्द सिंह

Ad_RCHMCT