रामनगर-गर्जिया मन्दिर से दानपात्रों से चोरी के रुपयों के साथ पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:- देवी दत्त दानी सचिव श्री गर्जिया देवी मन्दिर समिति रामनगर द्वारा अभि0 अक्षय पुत्र हरीश चन्र्त नि0 सुन्दरखाल थाना रामनगर नैनी0 द्वारा गुरुवार को रात्रि में मन्दिर परिसर व शिव गुफा का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर ले जाने विषयक दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर FIR NO 347/22 U/S 457/380 IPC बनाम अक्षय उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जिसकी विवेचना उ0नि0 कश्मीर सिह चौकी प्रभारी गर्जिया के सुपुर्द की गयी । उक्त अभियोग का तत्काल निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक द्वारा उ0नि0 कश्मीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गठित टीम द्वारा अल्प समय मे ही आज शनिवार को अभियुक्त अक्षय उपरोक्त को मय चोरी किए गए कुल 2160 रू0 व घटना में प्रयुक्त आलानकब एक अदद सरिया व एक रामपुरी कटर के साथ धनगड़ी से गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा बाला में धारा 411 भादवि की बृद्धि की गयी । अभि0 को मा0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

पुलिस टीम

  1. अरूण कुमार सैनी – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर
  2. उ0नि0 कश्मीर सिंह – कोतवाली रामनगर
  3. का0 426 ललित आर्या –कोतवाली रामनगर
  4. का0 469 विक्रम सिंह- कोतवाली रामनगर
Ad_RCHMCT