रामनगर-शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी
रामनगर:-राजकीय इंटर कॉलेज सभागार मे शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

समारोह का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट,शिक्षा अधिकारी तारा सिंह व प्रधानाचार्य जयप्रकाश नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया, इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं और देश और समाज के लिए संस्कारी नागरिक शिक्षा के द्वारा ही मिलते हैं व उन्होंने कहा कि शिक्षक अथक मेहनत के द्वारा विद्यार्थियों का स्वर्णिम भविष्य तैयार करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

,उन्होंने शिक्षकों से अधिक से अधिक शैक्षिक नवाचार के द्वारा विधार्थियों के अधिगम स्तर को बढ़ाने का प्रयास करने का आहवान किया,इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह ने जानकारी दी कि शिक्षा मंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश

,समारोह में विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान के लिए रा.इ.का रामनगर के प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद देवरानी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय पापड़ी की प्रधानाध्यापिका दमयंती पोखरिया को सम्मानित किया गया,प्रधानाचार्य रा.इ.का. रामनगर के प्रधानाचार्य जयप्रकाश नारायण सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया व कार्यक्रम का संचालन श्री एसपीएस तोमर ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन: 100% 'हर घर जल' का लक्ष्य समय पर करें पूरा; सीएम धामी ने नियमित पानी और योजनाओं के रख-रखाव के दिए कड़े निर्देश

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत, भाजपा नेता मनमोहन सिंह बिष्ट, दानिश सिद्दकी, अजय धस्माना, कौशिक मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT