रामनगर:-(दुखद) सड़क दुर्घटना में पूर्व छात्र संघ सचिव लकड़ी व्यवसायी की मौत

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-गुरुवार को विकास खण्ड के आमडंडा में हुई सड़क दुर्घटना में एक लकड़ी कारोबारी की दर्दनाक मौत हो गई। व्यवसायी आमडंडा वन निगम से लौट रहे थे।

इसी दौरान पर्वतीय क्षेत्र से आ रही एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल व्यवसायी को तत्काल नगर के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां से उन्हें काशीपुर के लिए रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

जानकारी के अनुसार लकड़ी व्यवसायी पूर्व छात्रसंघ सचिव हामिद अली गुरुवार की दोपहर बाद वन विकास निगम डिपो आमडंडा आए हुए थे। जब वह डिपो से अपनी स्कूटी लेकर बाहर जा रहे थे तो उसी समय पर्वतीय क्षेत्र से रामनगर को लौट रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

हादसे में बुरी तरह जख्मी हामिद को तत्काल नगर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से काशीपुर रैफर किए जाने के बाद रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृदुल स्वभाव के हामिद की मौत की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

स्व. हामिद पूर्व में बसपा के टिकट पर पालिकाध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके थे। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी में रह रहे थे। उनके दो पुत्रों में एक वन निगम में तथा दूसरा पुत्र तटरक्षक विभाग में कार्यरत है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

दुर्घटना के इस मामले में परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल शुक्रवार की दोपहर किया जाएगा।

Ad_RCHMCT