अंतर महाविद्यालय ट्रैकिंग महिला प्रतियोगिता में रामनगर विजयी।।

ख़बर शेयर करें -

अन्तर्महाविद्यालय ट्रैकिंग महिला प्रतियोगिता में रामनगर विजयी।।

रामनगर-कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला ट्रैकिंग प्रतियोगिता का आयोजन आईएमटी काशीपुर में किया गया।

प्रतियोगिता में रामनगर महाविद्यालय की महिला टीम एमबीपीजी कॉलेज की टीम को एक अंक से हराकर विजेता बनी। रामनगर की टीम ने 26 अंक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  हजारों वाहन आए, हजारों सुरक्षित निकले”- SSP की रणनीति ने बड़े वीकेंड को बनाया सुगम

महाविद्यालय लौटने पर ट्रैकिंग टीम ने प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे,कुलानुशासक डॉ.जी.सी.पन्त व क्रीड़ा प्रभारी डॉ.योगेश चंद्र को ट्रॉफी सुपुर्द की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने विजेता टीम की भूरि भूरि प्रशंसा कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश: तीन दिवसीय ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य आगाज

इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं में लक्ष्मी ऐरड़ा,नीलम,पायल,मीना, सुमन,अंकिता, अंजली, कविता,मनीषा व भावना ने प्रतिभाग किया।टीम मैनेजर रंजीत सिंह मटियाली व टीम कोच अजय सिंह रहे।

Ad_RCHMCT