रामनगर-यहाँ शव लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण,किया प्रदर्शन,पढ़िये पूरी खबर।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

कोतवाली के बाहर शव रख कर पुलिस को दिया सोमवार दोपहर 12 बजे तक का अल्टीमेटम।

रामनगर विकास खण्ड के आमडंडा वन गांव के लोगों ने सड़क दुर्घटना में मारे गये व्यक्ति के शव के साथ रामनगर कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

प्रदर्शनकारी पुलिस की कार्यशैली को लेकर गुस्से में थे।आज सोमवार को दोपहर 12 बजे तक आरोपी डंपर चालक की गिरफ्तारी ना होने पर लोगों ने फिर से प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

12 जुलाई की रात काम से घर लौट रहे एक युवक को रामनगर के आमडंडा पर एक ट्रक ने कुचल दिया था,जिसके बाद परिजन घायल को रामनगर से प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे हायर सेंटर ले गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

जहां शनिवार की देर शाम उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।वहीं आज मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शव रखकर प्रदर्शन कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

धरनास्थल पर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने परिजनों को सोमवार सुबह तक कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया।जिसके बाद परिजन घरों को लौटे।

Ad_RCHMCT