रामनगर-पत्नी ने पति को भारत वापस लाने की सरकार से लगाई गुहार,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-अफ्रीका के एक चिकित्सालय में मौत से जंग लड़ रहे भारतीय मूल के युवक की पत्नी ने अपने पति को एयर एंबुलेंस के माध्यम से भारत बुलाने की दरकार सरकार से लगाई।रामनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मोहल्ला बंबाघेर रामनगर निवासी प्रिया मेहरोत्रा ने बताया कि उसके पति लक्की मेहरोत्रा विगत वर्षों से अफ्रीका में नौकरी करते हैं। विगत एक महीने से अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। लकी को अफ्रीका के चिकित्सालय में ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने बरामद की ईंट

जहां उनकी किडनी और लीवर में दिक्कत होने की वजह से उन्हें आईसीयू में रख दिया गया है। अफ्रीका के चिकित्सकों का कहना है कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें भारत ले जाया जाए। इस समय लकी चिकित्सालय में मौत से जंग लड़ रहा है। प्रिया ने भारत सरकार से गुजारिश की है कि एयर एंबुलेंस के माध्यम से उसके पति को अफ्रीका से दिल्ली बुलाया जाए। जिससे उनका बेहतर इलाज हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

प्रिया ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं जो अभी छोटे हैं। और बिना एयर एंबुलेंस के माध्यम से उसके पति को भारत लाना संभव नहीं है। प्रिया ने बताया कि लकी को भारत बुलाने के लिए अजय भट्ट सहित केंद्र में कई नेताओं और अधिकारियों से गुजारिश की जा चुकी है ।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

https://fb.watch/oSAb8mXoI8/?mibextid=9R9pXO

https://fb.watch/oSAb8mXoI8/?mibextid=9R9pXO

Ad_RCHMCT