रामनगर:-चीतल से बाइक टकराने पर 1युवक की मौत,1 गंभीर घायल,परिवार मे कोहराम

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-विकास खण्ड के मालधन क्षेत्र में सड़क पार कर रहे चीतल से टकराने पर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।सूचना पर् एंबुलेंस से दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहाँ उपचार के दौरान अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इधर, हादसे में घायल चीतल की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को देर रात्री 20 वर्षीय सरवन पुत्र श्याम सिंह निवासी तुमड़िया डाम और उसका साथी थारी निवासी हरदीप सिंह बाइक से बाजपुर में गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर लौट रहे थे।

रात करीब 12 बजे मालधन नंबर छह में चीतलों का झुंड सड़क पार कर रहा था। इस दौरान बाइक एक चीतल से टकरा गई। इससे बाइक से छिटककर सरवन सिंह बिजली के खंभे से टकरा गया। हरदीप भी घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

दोनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने सरवन सिंह को मृतक घोषित कर दिया। हरदीप का उपचार चल रहा है। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पोस्टमार्टम कर मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि हादसे में चीतल की भी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम कर चीतल के शव को दफना दिया गया है।

Ad_RCHMCT