पूर्व विधायक की पुत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, आरोपी नेता के खिलाफ मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

उत्तरप्रदेश से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पूर्व विधायक की बेटी के साथ दुष्कर्म और धन वसूली का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में पीड़िता ने सपा नेता पर दुष्कर्म और अवैध वसूली का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उससे अब तक छह करोड़ रुपये वसूल चुका है। 

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

पीड़िता ने केस में आरोपी आसिफ उर्फ शिबली चौधरी, उसके भाई, भाभी और भतीजे को भी आरोपी बनाया है। पीड़िता के पिता अमरोहा जनपद की एक विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। पीड़िता का परिवार सिविल लाइंस क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता है। 

पीड़िता की शादी कानपुर निवासी कारोबारी के साथ हुई थी। चार अप्रैल 2019 को पिता के बीमार होने पर पीड़िता उनकी देखभाल करने मुरादाबाद आई थी। पीड़िता के मायके में आरोपी आसिफ उर्फ शिबली अली का आना जाना था। इसी दौरान आरोपी ने महिला से नजदीकियां बढ़ा लीं। 

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

आरोप है कि एक दिन आरोपी के भाई विक्की चौधरी और भाभी ने पीड़िता को आरोपी के साथ कमरे में बंद कर दिया था। तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली थी। जिसके जरिए आरोपी उसे पांच साल से ब्लैकमेल कर रहा है। 

अब तक वह छह करोड़ रुपये वसूल चुका है। करीब एक साल पहले पीड़िता के पिता एवं पूर्व विधायक की मौत हो चुकी है। आरोपी अभी रकम वसूलने में लगा है। रकम न देने पर तेजाब डालने की धमकियां भी दे रहा है। 
 

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन: 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजा विजन; 140 श्रेष्ठ विचारों पर सीएम धामी करेंगे सीधा संवाद

पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिवार को दी और सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।       

Ad_RCHMCT