यहां निकली कई विभागों में भर्ती ,जल्द करे आवेदन

ख़बर शेयर करें -

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है । पंजाब सरकार ने कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 मई, 2022 से शुरू की जाएगी। अब तक बोर्ड की ओर से आवेदन की आखिरी तारीख को नहीं जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर नजर बना कर रखें।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी संगठन ने सीएम धामी से की भेंट, मानदेय वृद्धि पर आश्वासन मिलने से हड़ताल स्थगित।

भर्ती के माध्यम से कुल 1200 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 917 पद क्लर्क और 283 पद क्लर्क (Legal) के लिए हैं। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से इस भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीपीयू पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी के साथ-साथ मानवता की मिसाल पेश की — नैनीताल पुलिस की ईमानदारी से महिला पर्यटक को खोया हुआ मोबाइल व नकदी वापस मिला

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  NEET 2026 : कल 3 मई को हल्द्वानी में इन इन centre में होगी NEET परीक्षा

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह नोटिफिकेशन को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Ad_RCHMCT