देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए नियमित हवाई सेवा प्रारंभ,जानिये समय

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़-जनता की मांग पर व सरकार के प्रयासों से नैनी सैनी एयरपोर्ट में 2 फरवरी से देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए नियमित हवाई सेवा प्रारंभ हुई।

बताते चलें कि गत दिनो सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनी सैनी एयरपोर्ट से विमान सेवा का शुभारंभ किया था। उसी क्रम में शुक्रवार से नैनी सैनी एयरपोर्ट से नियमित विमान सेवा प्रारंभ हुई। शुक्रवार को फ्लाई बिग का 19 सीटर विमान देहरादून से 10 यात्रियों को लेकर प्रातः 10:34 बजे पिथौरागढ़ पहुंचा उसके उपरांत 1:44 बजे देहरादून को 14 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ । सप्ताह में तीन दिन सोमवार मंगलवार व शुक्रवार को विमान सेवा चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियों की बहूप्रत्याशित मांग शुक्रवार को यात्रियों के लिए नियमित विमान सेवा प्रारंभ होकर पूर्ण हुई । मुख्यमंत्री के अपर सचिव संजय सिंह टोलिया पहली फ्लाइट से देहरादून से  पिथौरागढ़ पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

फ्लाईविंग के एयरपोर्ट मैनेजर राजवीर सिंह ने बताया कि अगली फ्लाइट सोमवार को 10 सीट बुक है ।उन्होंने बताया ऑनलाइन  टिकट बुकिंग www.flying.in के साथ ही फ्लाई दिवस के दिन 2 घंटे पूर्व भी काउंटर से टिकट बुकिंग की जा सकती है।

Ad_RCHMCT