सड़क हादसे में रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां पर कोतवाली से कुछ दूरी पर नगर निगम के पास स्कूल बस ने रिटायर्ड प्रिंसिपल के स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल को निजी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी। पुलिस बस और चालक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

बताया जा रहा है कि मूल रूप से बागेश्वर जिले के कपकोट निवासी जगत सिंह मर्तौलिया (70) हल्द्वानी स्थित फ्रेंडस कालोनी तल्ली बमौरी में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार की शाम वह स्कूटी से बाजार को जा रहे थे इस दौरान नगर निगम के पास अनियंत्रित बस ने उनको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत उनको निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण


पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि उन्हें बस के अगले पहिए से टक्कर लगी थी। स्कूटी हाथ से छिटकने पर वह पिछले पहिये से टकरा गए थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT