उत्तराखंड- इस क्षेत्र में मंगलवार को भी स्कूल बंद, जानें वजह

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पौड़ी के द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम ठान्गर में एक 7 साल के बच्चे पर गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए 23 और 24 सितंबर को विकासखंड द्वारीखाल के कई विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

सूचना के अनुसार, ठान्गर निवासी कार्तिक अपने छोटे भाई के साथ घर से सिर्फ 10 मीटर दूर शौच के लिए गया था, तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। घायल बच्चे को पहले सतपुली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

इस घटना के बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठान्गर के आसपास गुलदार की सक्रियता बढ़ गई है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल और उप जिलाधिकारी जाखणीखाल ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई विद्यालयों में छुट्टी की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन: 100% 'हर घर जल' का लक्ष्य समय पर करें पूरा; सीएम धामी ने नियमित पानी और योजनाओं के रख-रखाव के दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के आदेश के अनुसार, राजकीय इंटर कॉलेज कैंडुल ठान्गर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कैंडुल, ठान्गर, डलग्वाडी, नेरुल, बागी, हतनूड और पोगठा के विद्यालयों एवं क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में 23 और 24 सितंबर को अवकाश रहेगा।

Ad_RCHMCT