उत्तराखंड- अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चार घायल, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार को एक और हादसा हो गया। देहरादून में जीरो पॉइंट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर कोतवाली मसूरी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की सहायता से एक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

दुर्घटना स्थल पर ह्यूंदै आई-20 कार (संख्या: डीएल-01-सीआर-8797) 20 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार दिया। सौभाग्य से, कार सवार युवकों में से किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं।

यह भी पढ़ें 👉  डिफेंस कॉलोनी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए सीएम धामी; भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

जानकारी के अनुसार, सभी कार सवार दिल्ली से मसूरी घूमने आए थे। अनियंत्रित होकर वाहन जीरो पॉइंट के पास खाई में गिर गया। 

घायल व्यक्तियों की जानकारी:

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

1. करण (32 वर्ष), निवासी: 327 झील खुरंजा, गीता कॉलोनी, दिल्ली

2. आशीष (21 वर्ष), निवासी: उपरोक्त

3. आकाश (20 वर्ष), निवासी: उपरोक्त

4. रोशन (21 वर्ष), निवासी: उपरोक्त

Ad_RCHMCT