(उत्तराखंड) नदी में गिरे वाहन से लापता व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद

ख़बर शेयर करें -

जनपद उत्तरकाशी: गंगोरी क्षेत्रांतर्गत नदी में गिरे वाहन से लापता व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

Corbetthalchal दिनांक 19 सितम्बर को जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी के माध्यम से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि गंगोरी के पास नदी में एक वाहन दिखाई दे रहा है जिसमें वाहन चालक के होने की संभावना है

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, परंतु उक्त व्यक्ति का पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का सीएम धामी ने दोहराया संकल्प, दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

SDRF टीम ने लगातार कई दिनों तक नदी व संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान आज दिनांक 28 सितम्बर को SDRF टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का शव जोशीयाड़ा बैराज से बरामद किया गया। शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

मृतक का नाम
राजीव प्रताप पुत्र श्री मुरारी लाल उम्र 36 वर्ष निवासी पनौत ब्रह्मखाल उत्तरकाशी।

Ad_RCHMCT