हल्द्वानी के बरेली रोड की खस्ता हालत देख सीएम रावत बैठे धरने पर, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब हरीश रावत लालकुआं हल्द्वानी के बीच बन रहे हाईवे पर अकेले ही धरने पर बैठ गए । हरीश रावत चंपावत से चुनाव प्रचार करने के बाद हल्द्वानी पहुंचे थे ।

उनका काफिला जब लालकुआं विधानसभा क्षेत्र पहुंचा तो हाइवे में जगह जगह बने गड्ढे देख हरीश रावत नाराजगी जताते हुए अपनी गाड़ी से उतरकर हाईवे पर अकेले ही धरने पर बैठ गए , उन्होंने NHI तथा राज्य सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए । कुछ देर हाइवे पर बैठने के बाद हरीश रावत हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

Ad_RCHMCT