यहां खेत में शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर के दुर्गापुर क्षेत्र में एक खेत में शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंहनगर पुलिस की अनोखी पहल: “ग्रीन एवं फिट पुलिस” अभियान के तहत SSP अजय गणपति ने पुलिस को सौंपी 50 हाईटेक साइकिलें

यह मामला दुर्गापुर नंबर-1 का है, जहां मृतक की पहचान जगदीश सिंह (52) पुत्र खंड सिंह निवासी रुद्रपूर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जगदीश एक टुकटुक चालक थे और वे बीती शाम से घर नहीं लौटे थे। उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। अगले दिन उनका शव खेत में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर/कालाढूंगी: व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन कांडपाल कालाढूंगी क्षेत्र से निर्विरोध क्रय-विक्रय समिति, प्रतिनिधि निर्वाचित!

घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर है, और उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दे रही है। क्षेत्राधिकारी निहारिका ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पीएम रिपोर्ट के आने के बाद सच्चाई स्पष्ट होगी।

Ad_RCHMCT