असम से फरार फौजी खटीमा में पकड़ा गया,बड़े पैमाने पर हथियार बरामद

ख़बर शेयर करें -

असम से चार दिन पहले राइफल, कारतूस और मैगजीन लेकर फरार बंगाल इंजीनियर के एक जवान को पुलिस ने खटीमा के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक इन्सास राइफल, 60 कारतूस और चार मैगजीन बरामद की हैं। 

पुलिस के अनुसार, नायब सूबेदार रवींद्र सिंह यादव ने 5 अक्टूबर 2024 को असम के बोरपत्थर थाना क्षेत्र में चंपावत निवासी जवान सूरज जोशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि सूरज जोशी ईएमई बटालियन से इन्सास राइफल और 60 राउंड कारतूस लेकर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर

8 अक्टूबर को आरोपी सूरज जोशी के खटीमा क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसकी सुरागकसी शुरू की। मंगलवार रात पुलिस ने खटीमा चौराहे के निकट एक होटल के कमरा नंबर 201 से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश

सूचना मिलने पर बनबसा और चंपावत से सेना के अधिकारियों ने भी आरोपी फौजी से जानकारी जुटाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आर्मी इंटेलीजेंस, आईबी और एलआईयू ने भी फौजी से पूछताछ की। 

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि गिरफ्तार फौजी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। असम की पुलिस अब फौजी की रिमांड के लिए कोर्ट में आवेदन कर सकती है। 

Ad_RCHMCT