सुगम हुआ दून-अल्मोड़ा का सफर, यात्री टर्मिनल का सीएम धामी ने किया लोकार्पण

ख़बर शेयर करें -

देहरादून -अल्मोड़ा के बीच नई हेली सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा हफ्ते में छह दिन चलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर नवनिर्मित यात्री टर्मिनल का लोकार्पण करते हुए इस सेवा की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

 इस हेली सेवा से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। 

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

उन्होने बताया कि शुक्रवार से सेवा का विधिवत संचालन शुरू होगा। बता दें कि देहरादून-अल्मोड़ा हैलीकॉप्टर सेवा’ का दो अक्तूबर को सफल ट्रायल हो चुका है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हेली सेवा के शुरू होने से सफर आसान होगा। मात्र एक घंटे में ही देहरादून से अल्मोड़ा की दूरी तय होगी साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह हेली सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Ad_RCHMCT