एसएसपी के निर्देश- महिला सुरक्षा के दृष्टिगत चलाएं जागरूकता अभियान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एसएसपी पीएन मीणा ने मंगलवार को ‌मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधीनस्थों को पब्लिक ओरिएंटेड पुलिसिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारियों की कार्यशैली के आधार पर ही वार्षिक मंतव्य का मूल्यांकन होगा।

गोष्ठी में सभी को निम्न दिशा–निर्देश दिए गये।
▪️ महिला सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूकता अभियान चलाएं,  स्कूलों/शिक्षण संस्थानों के आसपास प्रभावी चेकिंग की जाय।

▪️सभी थाना प्रभारी अपने अपने थानों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करें। पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय।  पब्लिक ओरिएंटेड पुलिसिंग करें। 
▪️सभी सर्किल ऑफिसर थाना स्तर पर पंजीकृत अभियोगों का फॉलो उप करें। विवेचनाओं की प्रभावी समीक्षा की जाय। लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करें।

यह भी पढ़ें 👉  डिफेंस कॉलोनी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए सीएम धामी; भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

▪️सभी सर्किल ऑफिसर समेत थाना प्रभारी जनता के दिलों में पुलिस की सकारात्मक छवि को उजागर करने के लिए नए आयामों को विकसित करें।
▪️थाना प्रभारियों की कार्यशैली के आधार पर ही वार्षिक मंतव्य का मूल्यांकन किया जाएगा।

▪️ अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही में तेजी लाएं, पंजीकृत अभियोगों का त्वरित अनावरण करें, अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाय। संपत्ति संबंधित अभियोगाें में शत प्रतिशत बरामदगी की जाय।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश

▪️ जनसामान्य की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की जाए। इसमें अभियानरत होकर कार्यवाही करें।

▪️ निरोधात्मक कार्यवाहियों में तेजी लाएं, बॉर्डरों तथा सभी संभावित स्थलों पर एसओजी को सम्मिलित कर प्रभावी चेकिंग करें। जुआ, एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करें।

▪️ वांछित अभियुक्तों की तलाशी करने हेतु टीमें गठित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। अभियुक्तों के भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की जाए।
▪️ थानों में लंबित मालों का भौतिक सत्यापन कर निस्तारण की कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी का निधन: हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे सीएम धामी, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

▪️ नए कानून के संबंध में सभी थाने जन जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएं। स्थानीय स्वयं सेवी समूहों/संस्थाओं के सहयोग से पोस्टर, बैनर, नुक्कड़ नाटक इत्यादि का आयोजन किया जाय। 

       मासिक अपराध गोष्ठी में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबन्स सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल, सभी क्षेत्राधिकारी, समेत सभी थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT