उत्तराखंड में हड़कंप, पति-पत्नी के विवाद में महिला की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भूरारानी इलाके में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का आरोप उसके ही पति पर लगा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महिला का पति अनिल, जो बिहार का रहने वाला है, पांच साल पहले मधु से प्रेम विवाह कर चुका था। घटना के दिन सुबह मधु ने किसी विवाद के कारण अपने मित्र को फोन किया था। मित्र के मुताबिक, जब वह मधु के घर गई, तो देखा कि कपड़े धोते समय भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा जारी था।

यह भी पढ़ें 👉  भटेलिया में साइकिल यात्रा का भव्य शुभारंभ: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिया पर्यटन और स्वास्थ्य का संदेश

मधु ने दोपहर का खाना बनाने के बाद अपने पति को बुलाया। उसी दौरान महिला ने घर में मधु की लाश जमीन पर पड़ी देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध शराब तस्करों पर चोरगलिया पुलिस की कार्रवाई: 63 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अनिल का किसी अन्य महिला के साथ संबंध था, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। इसी विवाद के बाद आज कथित रूप से अनिल ने अपनी पत्नी की हत्या की।

यह भी पढ़ें 👉  सिंगापुर में लहराया उत्तराखंड का परचम: 52 वर्षीय उर्वशी दत्त बाली ने ‘मिसेज इंटरनेशनल’ में जीता ‘वुमन ऑफ सब्सटेंस’ का खिताब

सीओ सीटी रुद्रपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फिलहाल आरोपी पति की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मधु की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Ad_RCHMCT