नैनीताल-(ब्रेकिंग) कोसी नदी मे डूबे दूसरे एयर फोर्स जवान का भी शव बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

SDRF उत्तराखंड ने जनपद नैनीताल  में किया एक शव बरामद।

दिनाँक 21 अगस्त 2022 को  नैनीताल-रानीखेत मार्ग पर भुजान के पास घटी घटना में भवाली स्थित एयर फोर्स स्टेशन में संविदा पर काम करने वाले राजस्थान निवासी रवि कुमार अपने साथी संजय पांडे तथा अन्य पांच साथियों के साथ रानीखेत रोड के पास कोसी नदी में नहाने गये थे। इस दौरान दोनों तेज बहाव की चपेट में आ गए। इससे अन्य लोगों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

उक्त सूचना पर भवाली से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) मौके पर पहुंच गयी और युवकों की तलाश की गयी। कुछ देर बाद रवि कुमार का शव बरामद कर लिया गया। वहीं, संजय पांडे की तलाश में एसडीआरएफ द्वारा निरन्तर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आज दिनांक 22.8.2022 को उपनिरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम द्वारा मृतक के शव को नदी से बाहर निकाला गया व शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मृतक का नाम

संजय पाण्डेय उम्र-28 s/o जनार्दन प्रसाद पाण्डेय
निवासी थराली, जनपद चमोली

Ad_RCHMCT