खेल महाकुंभ में नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र व छात्राओं ने 10 स्वर्ण पदक,11 रजत पदक व 4 कांस्य पदक किये प्राप्त

ख़बर शेयर करें -

खेल महाकुंभ 2022 में जूडो प्रतियोगिता में नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र व छात्राओं ने 10 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक व 4 कांस्य पदक प्राप्त किये।

जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में अंडर 14, 17 व 21 वर्ग की जूडो प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी के जिला पंचायत धारानौला अल्मोड़ा में हुआ । जिसमें अल्मोड़ा, हवालबाग, लमगढ़ा, धौलादेवी, ताड़ीखेत और भसिंयाछाना ब्लॉक के 100 से अधिक छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

कोच यशपाल भट्ट के छात्र व छात्राओं ने 10 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक व 4 कांस्य पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेता छात्र व छात्राओं का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता देहरादून के लिए चयनित हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027: आपदा प्रबंधन व सुरक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक; सेक्टरवार निकासी योजना और एआई तकनीक के उपयोग के निर्देश

जूडो खिलाड़ी स्वर्ण पदक :- नवमी मेर, मोबिन, प्राची आर्या, कनिका सिजवाली, प्राची रावत, चिरांग बोरा, गरिमा पाण्डे, दक्षता राजपूत, गौरव जीना, कुनाल रावत।
रजत पदक :- नितिश कुमार, अक्षित कुमार, दिव्यांश बिष्ट, प्रिया अधिकारी, हर्षिता मेटला, सोनी भट्ट, निहारिका, कनिष्का बिष्ट, अन्नू कुमारी कुशवाहा, सिमरन सिजवाली, वैष्णवी आर्यन।
कांस्य पदक :- दीपिका तिवारी, प्रखर सिजवाली, अमन प्रसाद, अपूर्वा पुरोहित।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

इस उपलक्ष्य में युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, संदीप कुमार, कराटे व जूडो कोच यशपाल भट्ट, हरीश सिंह चौहान, जूडो कोच राजेन्द्र जोशी, अशोक कुमार मनकोटी व विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी ने सभी छात्र व छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की है।

Ad_RCHMCT