युवक का कारनामा, गांव की ही किशोरी को भगा कर ले गया, अब गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज। कुंवरपुर सिसैया निवासी व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट

26 जुलाई को कुंवरपुर सिसैया निवासी व्यक्ति ने अपने ही गांव निवासी ऋतिक पुत्र गिरीश कुमार पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

इस बीच पुलिस ने अभियुक्त ऋतिक पुत्र गिरीश कुमार निवासी कुंवरपुर को गिरफ्तार कर लिया। अपहृता के बयान के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे के धाराओं में पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाले टीम में उप निरीक्षक जनार्दन भट्ट, महिला उपनिरीक्षक गोल्डी घुघुत्याल, कांस्टेबल गिरीश चंद्र शामिल थे।

Ad_RCHMCT