राज्य आंदोलनकारी ने सीएम को लिखा पत्र, राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के बावजूद भी राज्य की अवधारणा से जुड़े सवालों का समाधान न होने पर जताया आक्रोश

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर
-राज्य आंदोलनकारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जताई नाराज़गी ।


-राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के बावजूद भी राज्य की अवधारणा से जुड़े सवालों का समाधान न होने पर जताया आक्रोश।


-राज्य आंदोलनकारी ने शहीदों को सपनों को साकार करने का लिया संकल्प जनता से उत्तराखंड को बचाने के लिए आगे आने की अपील ।


उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री के सम्मेलन में ना आने,स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष जताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड भीषण सड़क हादसाः तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत


लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, चंद्रशेखर जोशी, पुष्कर दुर्गा पाल , इंद्र सिंह मनराल ने बताया की राज्य आंदोलनकारी २६वें राज्य स्थापना दिवस को सामाजिक एकता ,समाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाएंगे । राज्य आंदोलन कार्यों का कहना है कि राज्य गठन के 25 साल बाद भी राज्य की अवधारणा से जुड़े सवालों का समाधान न होने पर प्रदेश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बाजपुर मार्ग पर भीषण हादसा: दो की मौत, पांच गंभीर घायल

राज्य की राजधानी ,जल ,जंगल ,जमीन, स्वास्थ्य, शिक्षा ,रोजगार पलायन, विस्थापन ,जंगली जानवरों का आतंक, वैध अवैध नशा का फलता फूलता कारोबार, भ्रष्टाचार आदि विषयों पर कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई। जिसने राज्य निर्माण के उद्देश्य को खत्म कर दिया है।

राज्य आंदोलनकारियों ने आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह सुविधा देने तथा 10% क्षैतिज आरक्षण का लाभ न मिलने पर आक्रोशबताया। राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण से वंचित आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण के लिए समय सीमा निर्धारित करने की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  (रामनगर) पुलिस की सख्त चेतावनी – सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कराने वाले भूमाफिया अब नहीं बचेंगे

राज्य आंदोलनकारी सेनानी मंच के संयोजक चंद्रशेखर जोशी ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी राज्य आंदोलनकारियों का सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आभार जताया है। पत्रकार वार्ता में अनिल अग्रवाल खुलासा, इंदर सिंह मनराल, नवीन नैथानी,योगेश सती , राजेंद्र खुल्वै, योगेश सती पीतांबरी रावत सुमित्रा बिष्ट , चंद्रशेखर जोशी प्रभात ध्यानी,पुष्कर दुर्गापाल उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT