नैनी झील में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

नैनी झील में युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला। युवक की शिनाख्त हो गई है।

मृतक के जेब में मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त शहर के तल्लीताल दुर्गापुर हरिनगर निवासी राहुल के रूप में हुई है जो ढोल बजाने का काम करता था युवक के मौत के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नीति घाटी में लापता बीआरओ हवलदार पंकज की तलाश तेज: परिजनों की सोशल मीडिया अपील का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, फोन पर दिया हरसंभव मदद का भरोसा

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह तल्लीताल डांठ के समीप कुछ लोगों ने झील में एक शव देखा। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस और फायरकर्मी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वप्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन

पुलिस द्वारा नाव की मदद से शव को फांसी गधेरे क्षेत्र में झील से बाहर निकाला गया। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर पुलिस को पैंट को जेब से मोबाइल बरामद हुआ। मौके पर मौजूद राहुल के पिता गरीबदास ने अपने बेटे की शिनाख्त की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश


उप निरीक्षक त्रिवेणी जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचते ही पंचनामा की कार्रवाई कर दी जाएगी। उन्होंने बताया मौत के कारणों की तफ्तीश की जा रही है।

Ad_RCHMCT