यहां युवक- युवती का कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज के समय में अपराधी गतिविधियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही है जिन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं एक ऐसा ही मामला धर्मनगरी हरिद्वार का सामने आ रहा है यहां पर युवक युवती के कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है जानकारी के अनुसार बता दे कि मामला हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र डेंसो चौक के पास का है।

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

यहां युवक और युवती के कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच जांच शुरू कर दी है दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि जहां कंकाल मिले हैं, वहां पेड़ पर दो फंदे लटके मिले हैं। एक फंदे में युवती के बाल लिपटे हैं। पुलिस ने दोनों कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब दस बजे एक सब्जी वाले ने सूचना दी कि डेंसो चौक के पास खेत के निकट खाई में दो नर कंकाल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी


सूचना मिलते ही सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल और एसएसआई शहजाद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर घना अंधेरा होने से पुलिस को खाई में नहीं उतर पाई। अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाने के साथ बिजली की व्यवस्था करके खाई में उतरने का प्रयास किया गया।


सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि जहां कंकाल मिले, वहां एक पेड़ के पर दो फंदे लगे हैं। दोनों के शव पूरी तरह से सड़ गल गए थे और हड्डियां नीचे गिरी मिली। एक फंदे में लड़की के सिर के पाल उलझे मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम


उन्होंने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। बताया कि दोनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके की स्थिति ऐसी है कि अभी कपड़ों की तलाशी नहीं ली गई। स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। उन्होंने बताया पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है

Ad_RCHMCT