होटल में काम कर रहे कर्मचारी का शव मिलने से मचा हड़कंप ,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के कैमू स्टेशन स्थिति ज्योति होटल में काम करने वाले युवा का उसी होटल के कमरे में शव मिलने से हड़कंप मच गया जहां पर वह काम किया करता था जिसके बाद इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वह घटना की सूचना मिलने के बाद नेता के घर में कोहराम मचा हुआ है । युवक की हत्या हुई या युवक ने खुद सुसाइट किया इसके लिए पुलिस मृतक की पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फिलहाल होटल स्टाफ से जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय


प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली ग्राम मुक्तेश्वर नैनीताल निवासी जीवन सिंह 23 पुत्र गंगा सिंह केमू स्टेशन के पास स्थित ज्योति होटल में काम करता था। बताया जाता है कि दीपावली के दिन भी जीवन ड्यूटी पर था, और साथ काम करने वालों की मानें तो उसने खाना खाया, लेकिन थोड़ी देर बात सोने चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में उद्योग समूह दें साथ: 'सीएसआर डायलॉग' में सीएम धामी की बड़ी अपील; देश की दिग्गज कंपनियों के साथ कई एमओयू पर लगे हस्ताक्षर

अगली सुबह सभी लोग उठ गया, लेकिन जीवन नहीं उठा। उसके कमरे में जा कर देखा तो वह बेसुध पड़ा था और जब उठाने पर उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और बेसुध युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जिसके लिए पुलिस मृतक की पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बताया जा रहा कि मृतक जीवन अपने घर का इकलौता कमाने वाला था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी में गोदाम पर छापा, 25 घनमीटर अवैध खैर प्रकाष्ठ बरामद

जबकि हाल में आई आपदा के मलबे में दबकर उसके पिता गंगा अपना पैर गवां चुके हैं और तब से वह कोई भी काम कर पाने असमर्थ हैं। घर में जीवन का एक छोटा भाई, छोटी बहन के अलावा मां है और त्यौहार पर बेटे की अचानक मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT