यहां बेकाबू होकर देर रात खाई में जा गिरा स्कूटी सवार,गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं एक ऐसा ही सड़क हादसे का मामला उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल क्षेत्र से सामने आ रहा है यहां नीरझरना के पास देर रात स्कूटी सवार गहरी खाई में गिर गया सूचना पर पहुंची SDRF ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू कर युवक को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने बरामद की ईंट

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक देर रात, पुलिस चौकी ढालवाला द्वारा SDRF को सूचित किया कि ब्रहमपुरी से आगे नीरझरना के पास एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम HC अर्जुन पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व की 80 वर्षीय हथिनी ‘सोनाकली’ का निधन: पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रात्रि के घनघोर अंधेरे में 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर रोप की सहायता से स्कूटी सवार घायल को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जिसके उपरांत 108 के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

घायल का विवरण:- पलाश जोशी पुत्र श्री पुरण जोशी, उम्र- 25 वर्ष, निवासी:- राजसमंद, राजस्थान।

रेस्क्यू टीम का विवरण:-

Hc अर्जुन सिंह
Hc आशिक अली
का0 सुमित नेगी
का0 सुमित तोमर
का0 ओम प्रकाश कुकरेती
का0 मनमोहन सिंह
का0 अनूप रावत
का0 चा0 विनोद सिंह

Ad_RCHMCT