यहां हुये सड़क हादसे में 2 लोगो की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर दिन कहीं न कहीं से किसी बड़े हादसे की खबर सामने आ जाती है। इस बीच एक और बड़े हादसे की खबर टिहरी गढ़वाल से आई है।टिहरी गढ़वाल में बीती रात टिहरी के सुवाखोली अलमस नगुण रोड पर एक स्‍कॉर्पियो वाहन गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र; प्रदेश में 3.09 लाख महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'

इस भीषण हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे का पता आज सुबह चला। बताया जा रहा है कि आज सुबह स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो पलटी देखी। इसके बाद लोगों ने उस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों कार सवारों के शव खाई से निकाले गए।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

खबर है कि दोनों मृतक उत्तरकाशी के रहने वाले हैं। दोनों की पहचान अखिल बिष्ट, ग्राम मांगली सेरा बरसाली और अंकित रावत ग्राम बसुन्गा उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

Ad_RCHMCT