दुःखद- रोडवेज बस ने बाइक और स्कूटी सवारों को रौंदा, दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को ऋषिकेश में एक और दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें रोडवेज बस ने दो बाइक सवार और एक स्कूटी सवार को कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ नरेंद्र पंत के अनुसार, मंगलवार सुबह ऋषिकेश डिपो की एक बस हरिद्वार से रुड़की आ रही थी। जैसे ही बस रुड़की लक्सर हाईवे पर नगला इमरती के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, उसने आगे चल रही एक बस को गलत साइड से ओवरटेक करना शुरू कर दिया। इस दौरान सामने से आ रही दो बाइक और एक स्कूटी को बस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों वाहन दूर तक घिसटते चले गए। बस के चालक ने मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में गुस्सा और अफरातफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस को सूचना मिलने पर सीओ नरेंद्र पंत और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल व्यक्तियों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे एक निजी अस्पताल में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

हादसे के कारण लक्सर-रुड़की मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही, जिसे पुलिस ने बसों और अन्य वाहनों को साइड में कर खुलवाया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश कर रही है।

Ad_RCHMCT