दुःखद- कैंटर वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट-बेरीनाग मार्ग में भीषण हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित कैंटर वाहन गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 55 CCTV कैमरों की मदद से 4 लाख के जेवरात चोरी का पर्दाफाश!

पुलिस के अनुसार हादसा पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट-बेरीनाग मोटर मार्ग में एक कैंटर वाहन सामान लेकर जा रहा था। रास्ते में कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना के बाद बेरीनाग व 112 पेट्रोलिंग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। टीम ने खाई तीन शव बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​रामनगर: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बचाने पर हुआ मंथन

घटना में कैंटर वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। मरने वालों की शिनाख्त रमेश पालीवाल (26) पुत्र ईश्वरीय दत्त पालीवाल भनोली अल्मोड़ा और दीपक कुमार (28) पुत्र कुवर राम निवासी पल्यूडा सोमेश्वर अल्मोड़ा और अजय कुमार (26) पुत्र लक्ष्मण राम, निवासी गंगोलीहाट से हुई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Ad_RCHMCT