दुखद-(उत्तराखंड) यहाँ दर्दनाक हादसा,खाई मे गिरे बाइक सवार,मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद उत्तरकाशी – गंगानी मार्ग पर 02 बाइक सवार व्यक्ति खाई में गिरे, एसडीआरएफ ने किये शव बरामद।

आज दिनांक 24 जून 2024 को पुलिस चौकी भटवाड़ी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गंगनानी मार्ग पर बाइक सवार 02 व्यक्ति खाई में गिर गये है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी सत्येंद्र सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त बाइक GJ18FC1194 सवार व्यक्ति चार धाम यात्रा गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे व अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गीरा।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्तियो तक पहुंच बनाई जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व उक्त व्यक्तियो के शवो को लोकल पुलिस व स्थानीय लोगो की सहायता से स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मृतक व्यक्तियो  का नाम:-1 आशीष मिश्रा उम्र 47 वर्ष पुत्र अंबिका प्रसाद मिश्रा
निवासी :- 22/8 पारसी मोहल्ला इंदौर

2 कचाड़िया उम्र 25 वर्ष पुत्र अश्विन
निवासी :- 102 लिबर्टी नाइन मोटावर्चा सूरत गुजरात।

Ad_RCHMCT