दुखद-(उत्तराखंड) अनियंत्रित होकर खाई मे गिरी बाइक,दो की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग – गुप्तकाशी के पास खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

राज्य मे सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला आज दिनांक 04 जून 2024 को पुलिस कोतवाली सोनप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गुप्तकाशी क्षेत्र के पास एक मोटरसाईकल खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई।

उक्त मोटरसाइकिल (UK12C-5430) जिसमें 02 लोग सवार थे,अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। बाइक सवार दोनों लोगो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप की सहायता से खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों मृतकों के शवों को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन; विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बताया सराहनीय

मृतकों का विवरण:-
1. जयदीप सिंह रावत s/o सुरेंद्र सिंह रावत उम्र 26 वर्ष, निवासी :- श्रीकोट पौड़ी ।
2.  रोहित रावत पुत्र स्वर्गीय राम सिंह रावत उम्र 25 वर्ष निवासी :- श्रीकोट पौड़ी ।

Ad_RCHMCT