दुःखद- तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-बाजपुर मार्ग में शुक्रवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। अनियंत्रित कार गड़प्पू जंगल में पेड़ से जा टकराई। जिससे कार सवार युवक की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में 'श्रावणी मेले' का भव्य आगाज: ₹147 करोड़ के मास्टर प्लान से संवर रहा है धाम; पीएम मोदी के दौरे के बाद पहुंचे रिकॉर्ड 4 लाख श्रद्धालु

 प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजपुर के गांव रंपुरा शाकर निवासी सुहैल अहमद उर्फ छोटू शुक्रवार देर रात हल्द्वानी से कार से अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक से उनकी कार गड़प्पू जंगल में पेड़ से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार;

 हादसे में सुहैल अहमद उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस से सुहैल अहमद को बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

Ad_RCHMCT