हल्द्वानी: नगर निकाय चुनाव की तैयारी में पीठासीन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज सभागार में सामान्य नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत 573 पीठासीन अधिकारियों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 

इस दौरान प्रभारी अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने चुनाव प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से संपन्न कराना इन अधिकारियों का प्रमुख उत्तरदायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास में 'फ्लोटिंग पॉपुलेशन' को मिले तवज्जो: सीएम धामी ने नीति आयोग की टीम के सामने उठाई उत्तराखंड की भौगोलिक चुनौतियां; कुपोषण और जल संरक्षण पर दिया जोर

मुख्य विकास अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियों का पालन करना अनिवार्य है, ताकि मतदान के दौरान किसी भी तरह की कोई समस्या उत्पन्न न हो।

यह भी पढ़ें 👉  SSP ALMORA के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का फरार वारंटियों पर बैक-टू-बैक एक्शन

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्वाचन सामग्री की जांच, पोस्टल बैलेट और मतदान प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। पीठासीन अधिकारियों को यह भी समझाया गया कि कैसे मतदान केंद्रों की स्थापना, माकपोल, पेपर सील, और सुरक्षा उपायों को सही तरीके से लागू किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मोरारी बापू की श्रीराम कथा संपन्न: समापन समारोह में पहुंचे सीएम धामी; बोले- 2 महीने में 45 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, कुंभ 2027 होगा ऐतिहासिक

अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, और अन्य अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर एचबी चंद ने मतदान प्रक्रिया की बारीकियों को समझाया और मतदान से जुड़ी सभी शंकाओं का समाधान किया।

Ad_RCHMCT