हल्द्वानी में बीमारी से परेशान होकर युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में युवक के द्वारा लंबी बीमारी के चलते परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया गया है जिसमें युवक की मौत हो गई है इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पता चला है कि युवक काफी लंबे समय से बीमार था और वह अपनी इस बीमारी की वजह से काफी परेशान हो चुका था जिसकी वजह से उसने अपने हाथ की नस काट ली

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

प्राप्त समाचार के मुताबिक मनोज गुप्ता पुत्र फकीर चंद्र गुप्ता पंचेश्वर मंदिर के पीछे आवास विकास इलैक्ट्रीशियन था। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था। इससे वह इतना परेशान हो गया कि उसने जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली। इसके चलते शुक्रवार को उसने ब्लेड से हाथ की नस काट ली। अत्यधिक रक्तश्राव होने से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

जब उसकी मां पदमा देवी की नजर उस पर पड़ी तो कलेजा मुंह को आ गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल हरेंद्र चौधरी व भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश


बताया जाता है कि मृतक दो भाईयों में बड़ा था। पुलिस ने बताया कि मृतक की मां पदमा देवी उसके साथ रहती है मृतक का विवाह नहीं हुआ था उसका कहना है कि मृतक के भाई को सूचना दे दी गई है पुलिस ने बताया कि मृतक को शुगर की शिकायत थी।

Ad_RCHMCT