उत्तराखंड में रफ्तार बनी काल: सड़क हादसे में दो युवकों की जान गई

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में लगातार हो रही दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। ताजा मामला हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहां मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला बकरीद का अवकाश: अब 27 नहीं, 28 मई को होगी छुट्टी

हादसा मंगलौर के मंडावली गांव के पास उजाला फैक्ट्री कट के निकट हुआ। जानकारी के अनुसार, मेरठ निवासी कुछ लोग कार से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मंडावली गांव के पास पहुंची, वह सामने चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रॉली में घुस गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने शुभम गोयल (पुत्र राजेंद्र गोयल, निवासी गुरुद्वारा रोड, मोदीपुरम मवाना, मेरठ) और एक अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य व्यक्ति का इलाज अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने विजेताओं को सम्मानित कर उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां का माहौल गम और चीख-पुकार से भर गया।

यह भी पढ़ें 👉  Kedarnath Yatra: रुद्रप्रयाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खच्चर के चारे से बरामद हुई 494 बोतल,3.5 लाख की अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है और घायल व्यक्ति का उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT