उत्तराखंड-(बड़ी खबर) पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर भाजपा की बड़ी कार्यवाही,मेयर को पार्टी से निष्कासित।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(बड़ी खबर) पार्टी विरोधी बयानबाजी को लेकर भाजपा की बड़ी कार्यवाही,मेयर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित।।

उत्तराखंड-राज्य के भाजपा से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि जहाँ पार्टी ने मेयर को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह बड़ी कार्रवाई हुई है।

भाजपा ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

वह लगातार अनुशासनहीनता और निगम मे पार्टी पार्षदों के साथ विवाद और पार्टी के खिलाफ लगातार पार्टी विरोधी बयानबाजी कर रहे थे।अतः उन्हें पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया गया है।

Ad_RCHMCT